फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सोती पत्नी का कत्ल…पति ने कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

Wed, 27 Aug 2025 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार, जानवरों को चारा डालने को कहने पर वह नाराज हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौषड गांव में  मंगलवार की रात पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही, आरोपी पति को हिरासत में लिया है। गांव निवासी मनोज वर्मा ने बताया कि उसके भाई रामाशीष वर्मा ने मंगलवार की रात पत्नी मंजू वर्मा (38) की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया कि भतीजी निहारिका के चिल्लाने पर घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन

घर के अंदर देखा, तो मंजू की गर्दन कटी हुई थी। बताया कि मंजू शाम को खेत से आई थी जानवरों को चारा खिलाया और खाना खाने के बाद सो गई थी। घटना के बारे में कारण नहीं बता सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पति रामाशीष गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। मृतका के चार पुत्री एक पुत्र है। इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। वजह की जानकारी नहीं है। बच्चों के अनुसार, जानवरों को चारा डालने को कहने पर शायद नाराज हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें