फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मुख्तार ने सांसद भाई से जानी परिवार की खैरियत, नंबर बंद होने पर पत्नी से नहीं हो सकी बात

Mon, 31 May 2021 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मुख्तार अंसारी ने सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद अपने भाई से बातचीत कर परिवार के हालचाल लिए। इस दौरान पत्नी का फोन बंद होने की वजह से उसकी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट के आदेश पर सोमवार को बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने अपने सांसद भाई अफजाल अंसारी से पांच मिनट फोन पर बात की। फोन सुविधा जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई। पत्नी अफशां का नंबर सत्यापन के दौरान एक्टिव न होने पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान मुख्तार ने परिवार की खैरियत ली। मऊ कोर्ट ने पिछले दिनों लाइसेंस प्रकरण में हुई वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने जेल प्रशासन पर परिवार से बातचीत न कराने का आरोप लगाया था। वकील का कहना था कि जेल मैनुअल में प्रत्येक बंदी को माह में दो बार परिवार से फोन पर बातचीत करने की व्यवस्था दी गई है।

कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिए थे कि वह जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कोर्ट के आदेश के बाद जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी से दो नंबर लिए थे। जिसमें एक नंबर भाई अफजाल व दूसरा पत्नी अफशां का था। वेरिफिकेशन के बाद जेल प्रशासन ने सोमवार को मुख्तार अंसारी की भाई अफजाल से बात कराई, लेकिन पत्नी की बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


डिप्टी जेलर प्रभाकांत का कहना है कि पत्नी का फोन नंबर वेरिफिकेशन के दौरान बंद पाया गया, जिससे उसकी बात नहीं हो सकी। पत्नी का दूसरा नंबर लेकर उसका वेरिफिकेशन कराया जाएगा। तब बात कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें