फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु तो दर्ज हुई रिपोर्ट, एसपी दफ्तर पहुंची महिला

Mon, 10 Jun 2024 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला के साथ घर में घुसकर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर इच्छा मृत्यु मांगी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह तीन जून को अपने घर में थी।

विज्ञापन


तभी घर में घुसकर पड़ोसी दिनेश व गया ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह थाने गई थी। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उसने व्यथित होकर मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पूरे प्रकरण में सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि एक गांव की महिला ने तीन जून को थाने में तहरीर दी थी कि दो लोग उसके घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को उसी महिला ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। जिस पर गिरवां थाने में दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें