फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आपसी विवाद में पति ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Jun 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिससे नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव निवासी सुनील उर्फ छोटू सविता (38) ने शनिवार की देर रात अपने घर के अंदर बांस की धन्नी में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पत्नी नंदनी ने बताया कि सुनील शनिवार रात नशे में घर आया और अभद्रता करने लगा। समझाने पर खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह वह सोकर उठी तो सुनील का शव फंदे से लटक रहा था। मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नशे में पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ है। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें