फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, पति और बच्ची भी झुलसे, सात ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 04:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा के अलीगंज में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के आरोपों पर पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आग से महिला की मौत, पति-बच्ची झुलसे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अलीगंज में एक घर में आग लगने से एक महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति और छोटी बच्ची झुलस गए। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला को आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक दिन पहले घर में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पिता की तहरीर पर कोतवाली में सात ससुरालियों पर मारपीट व उत्पीड़न कर जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज। घटना के बाद से ही सास-ससुर, नंद और देवर फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें