कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के सुरार गांव निवासी करमेंद्र पांडेय की बेटी साल्वी ने पति और ससुरालीजन के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, छह मार्च 2024 को पांडुनगर निवासी कौतुक मिश्रा से उनका विवाह हुआ था। आरोप है कि ससुराजन दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। पूरा परिवार तंत्र मंत्र में विश्वास करता है। इसके चलते उन्हें भी इसकी पूजा में शामिल होने के लिए प्रताड़ित किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।