बांदा जिले के अतर्रा में ननद ने भाभी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि हम उनसे लड़ नहीं सकते इसलिए मैं जा रही हूं! इसके बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता डेढ़ साल से ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मोबाइलों में मैसेजों की जांच कर रही है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अन्नू (28) की शादी दो मई 2022 को प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी मयंक उर्फ अशोक के साथ की थी। दहेज में मांग के अनुसार कार व सात लाख रुपये भी दिए थे। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे ठीक से नहीं रखा, उसे प्रताड़ित कर दहेज की मांग करते रहे। इस बीच अन्नू शादी के छह माह बाद ही अपने मायके में आकर रहने लगी थी। उनकी बहू स्वाति दिल्ली में रहती है। सोमवार की देर शाम वह घर के बाहर थे।