फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: डीएम कार्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन देकर कहा- छात्र हित में प्रदर्शनी तत्काल हटवाई जाए

Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय का एक ही खेल मैदान है. जिसमें अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी अपनी शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। इससे छात्र अब शारीरिक अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। यह भी आरोप है कि प्रदर्शनी का आदेश नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में छात्रों ने लेटकर जताया आक्रोश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पंडित जेएन महाविद्यालय के खेल मैदान में लगी प्रदर्शनी के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को छात्र-छात्राएं कलक्ट्रेट पहुंचे और जमीन पर लेटकर आक्रोश जताया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि छात्र हित में प्रदर्शनी तत्काल हटवाई जाए।

विज्ञापन

छात्र नेता सनी पटेल के नेतृत्व में छात्रों ने पंडित जवाहर-लाल नेहरु महाविद्यालय के खेल मैदान में लगी मेला प्रदर्शनी के विरोध में कलक्ट्रेट में घंटों हंगामा किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि छात्र लगातार मेला प्रदर्शनी का विरोध कर रहे हैं।
वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केएस कुशवाहा का भी कहना है कि वर्तमान में मेला प्रदर्शनी के लिए महाविद्यालय की कोई सहमति नहीं है। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय का एक ही खेल मैदान है. जिसमें अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी अपनी शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन

सीएम को संबोधित ज्ञापन दे चुके हैं
पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। इससे छात्र अब शारीरिक अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी बाधित हो रही हैं। छात्र इसके पूर्व में भी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन



छात्र अनशन का रास्ता अपनाएंगे

छात्रों का यह भी आरोप है कि प्रदर्शनी का आदेश नियम विरुद्ध है। तत्काल प्रदर्शनी हटाई जाए। अन्यथा छात्र अनशन का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर शैलेंद्र सोनकर, अंकित तिवारी, अंकुर विश्वकर्मा, अमन यादव, रविराज प्रताप, रचित आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें