गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक घर में चार दिन बाद शहनाईयां बजनी थी, लेकिन दोस्तों संग विवाद के बाद घर में मातम छा गया । शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गांव के चौकीदार का बेटा था। चार दिन बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
घटना शहर की सीमा से जुड़े मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव की है। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे चौकीदार चुन्नू खंगार के 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद खंगार को पड़ोस में रहने वाले उसके दो दोस्त साथ ले गए। घर से चंद कदम दूरी पर तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच किसी बात पर आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान नशे में धुत दोस्त ने प्रमोद को 315 बोर तमंचा से गोली मार दी।