फतेहगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित लगभग एक लाख पांच हजार रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि अतर्रा कोतवाली में कमासिन थाना क्षेत्र के ओझानगर निवासी सूरज सिंह व कैलाश पटेल के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर ननकू लाल सोनकर कर रहे हैं।