फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: झूठे बैनामों में गवाह रहा नारायण भदौरिया का साथी अधिवक्ता गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अधिवक्ता विकास गुप्ता को नौबस्ता पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
नारायण भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायण भदौरिया के साथी अधिवक्ता विकास गुप्ता को नौबस्ता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहां जेल भेज दिया। भाजपा नेता अनूप तिवारी ने नारायण और उसके साथियों के खिलाफ नौबस्ता थाने में जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना में विकास का नाम सामने आया था। पुलिस को साक्ष्य मिले हैं कि उसने झूठे बैनामों में बतौर गवाह हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही करीब दो लाख रुपये का ट्रांजेक्शन उसके खाते से हुआ था।

विज्ञापन


किदवईनगर निवासी भाजपा नेता अनूप तिवारी ने मई में नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके चाचा की जमीन पर नारायण भदौरिया उसके भाई दिनेश, संजीव राणा व अन्य ने कब्जा कर लिया है। जमीन खाली करने के बदले रुपये मांगे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की जमीन के लिए जो झूठे बैनामे तैयार किए गए हैं उनमें गवाह के तौर पर विकास ने ही हस्ताक्षर किए थे। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विवेचना में जो नाम सामने आएंगे। उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें