फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बैंक में जमा बाबा के 23 लाख की रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर कर पौत्र लापता

Tue, 17 Sep 2024 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पौत्र ने दो जुलाई से 12 सितंबर के बीच अलग-अलग खातों में 23 लाख ट्रांसफर किए। बाबा ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बाबा के खाते से 23 लाख रुपये की रकम पौत्र ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। जब घरवालों को पता चला तो वह घर से लापता हो गया। बाबा ने आशंका जताई है कि कुछ युवकों ने उसके पौत्र को बरगलाकर या रकम को दोगुना करने का झांसा देकर उनके खाते से रुपया निकाला है। उन्होंने पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे मामले की विवेचना शहर कोतवाली पुलिस कर रही है। बाबा का कहना है पौत्र के मिलने पर ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि इसके पीछे की वजह क्या रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी रामकृपाल वर्ष 2020 में दरोगा पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके तीन बेटे रामऔतार, रामफल और कमलेश है। सबसे बड़े पुत्र रामऔतार का बेटा 16 वर्षीय डीएवी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है।

उनके पौत्र ने अपने मोबाइल में गूगल एप डाउनलोड कर उनके खाते से 23 लाख रुपये निकाल लिए। जब उससे पूछा तो वह 14 सितंबर से लापता हो गया है। उन्होंने तहरीर में यह भी बताया कि वह अगले दिन एसबीआई ब्रांच कचहरी गए वहां बैंक का स्टेटमेेंट निकाला तो जानकारी हुई कि दो जुलाई से 12 सितंबर तक अलग-अलग खातों में 23 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने स्टेटमेंट को पुलिस के हवाले किया है।
 
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह खाते छह लोगों के हैं। उन्होंने ही उनके पौत्र को बरगलाकर यह पैसा निकाला है। पूरे प्रकरण में शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि छात्र का मोबाइल बंद चल रहा है। उसके दोनों नंबरों को सर्विलांस में लगाया गया है। उसकी खोजबीन के लिए टीम गठित की गई है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें