यूपी के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में रोशनी (20) पुत्री गुलाम का शव शनिवार की देर शाम कमरे में पंखे के हुक में लटका मिला। मां छोटी के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के मामा बाबू ने बताया कि रोशनी बीए की छात्रा थी। उसकी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से रिश्ता टूट गया था। इसी साल शादी करनी थी। बातचीत भी चल रही थी। फांसी लगाने की वजह नहीं पता है।