बांदा जिले के जिलाधिकारी अनुराग पटेल रविवार सुबह जारी गांव पहुंचे। बताते चलें कि ग्राम रौली कल्याणपुर तहसील कर्बी जिला चित्रकूट में दुर्घटना के दौरान जारी के नरेश पुत्र शिवरतन, रामरूप पुत्र रामप्यारे, रोहित उर्फ छक्का पुत्र मातादीन, भानू पुत्र बच्चू की मृत्यु हो जाने पर उनके अन्तिम संस्कार में शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि मृतकों के आश्रितों को सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता को शीघ्रातिशीघ्र दिलाया जायेगा। मौके पर पुष्पक, तहसीलदार, राजेश गुप्ता सहायक श्रमायुक्त, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।