फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Fire: आतिशबाजी से सात दुकानों में लगी आग, 50 लाख का माल जलकर राख, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 01 Nov 2024 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: दीपावली की रात आतिशबाजी से कई दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में 50 लाख से अधिक का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
banda fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कस्बे के कमासिन रोड रामबख्श तालाब के पास दीपावली की रात आतिशबाजी से रेडीमेड की दुकान मे आग लग गई। देखते ही देखते आसपास की सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

कस्बे के कमासिन रोड रामबक्स तालाब के पास दीपावली की रात लोग आतिशबाजी कर रहे थे। तभी पटाखों की चिंगारी रोशनी गारमेंट्स साड़ी सेंटर की दुकान में लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आधा दर्जन अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने फोन के माध्यम से आग की सूचना प्रशासन को दी।
मौके पर उपजिलाधिकारी नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह , कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां  और बुलानी पड़ीं। रोशनी गारमेंट्स साड़ी सेंटर के मलिक चन्द्रकांत ने बताया कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

कई दुकानदारों का सामान जलकर राख
इसमें उनका लगभग 18 लख रुपये का नुकसान हुआ है।  इसी तरह जूली फुटवियर के संजय गुप्ता ने कहा कि उनकी जूते चप्पल की दुकान का सामान भी जल गया है। इन्होंने लगभग 15 लाख का नुकसान बताया है। काव्या गारमेंट्स के अवधेश गुप्ता का पांच लाख का नुकसान हुआ। महेश गुप्ता की रेडीमेड कपड़े की दुकान है, इनका एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन
लवकुश सोनी की बर्तन की दुकान व सलमान की स्टार मोबाइल व सैलून की दुकान का भी नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,  मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे . व्यापारी नेता सुधीर अग्रहरि,  पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर पटेल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें