मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्रेमी युवक
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की शादी कहीं दूसरी जगह करने से परेशान प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने प्रेमी युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी रोहित (18) ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है, लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी किसी दूसरे के साथ कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर रोहित ने सोमवार को कमासिन रोड स्थित शिरोमणि सिंह के हाते में मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया।
आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी, पीआरबी पुलिस ने बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा, कांस्टेबल नकुल राय, नरेश अहिरवार, निर्मल सिंह ने युवक को समझाया। युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और समझा बुझा कर युवक के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। युवक ने बताया कि वह फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र में एक लड़की से प्रेम करता है। लड़की की शादी उसके परिजन कहीं दूसरी जगह कर रहे हैं, इसी को लेकर मैं मोबाइल टावर में चढ़ गया था।