फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: शराब के नशे में लाठी-डंडे के साथ एसिड अटैक, घायल अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 May 2020 01:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में  शराब के नशे में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चलाने के साथ एसिड अटैक भी किया। इसमें युवक झुलस गया। अन्य को भी चोटें आईं। इन सभी को जिला अस्पताल को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट की दर्ज है।
विज्ञापन


घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वीरेंद्र उर्फ शाहबा पुत्र रामसेवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। पड़ोसी रमेश पुत्र बिंदा ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से वार किया।

इसी बीच कुलदीप उर्फ गोंदीलाल उर्फ रंजीत के ऊपर तेजाब डाल दिया गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। यूपी-112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिल्ला थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर धारा- 323, 504, 506 रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि रमेश, राममिलन व विनय पर एसिड अटैक के लिए धारा 324 भी लगाई गई है। जांच की जा रही है।गिरफ्तारियां की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें