फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: महिला यात्री के बगल में बैठने से मना करने पर चालक और कंडक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 Dec 2025 07:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

महिला यात्री के बगल में बैठने से मना करने पर चालक और कंडक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई। 
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में लाठियां भांजते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात प्रांत के सूरत शहर से सवारियां लेकर बांदा आ रही ट्रैवल्स एजेंसी की प्राइवेट बस में यात्री से महिला के बगल में बैठने को लेकर ड्राइवर और कंडक्टर से विवाद हो गया। इस पर यात्री ने कॉल करके अपने साथियों को सूचना दे दी। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे जब बस शहर के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर संकट मोचन मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी बाइक सवारों ने अपनी-अपनी बाइक बस के सामने लगाकर रुकवा ली और बस से ड्राइवर और कंडक्टर को खींचकर दौड़ा-दौड़ाकर पूरी सड़क पर पीटा। इस दौरान जेल चौकी के सिपाही भी मौजूद रहे, लेकिन वह हमलावरों को रोक नहीं पाए। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


प्राइवेट बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी धर्मेंद्र (42) व कंडक्टर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी मुन्ना (30) ने बताया कि वह गुजरात प्रांत के सूरज जिले से सवारियां लेकर बांदा के लिए चले थे। सूरत से एक रणधीर सिंह नाम का यात्री भी बांदा जाने के लिए बस में चढ़ा था। उसकी सीट नंबर सात थी। रास्ते में वह अपनी निर्धारित सीट में न बैठकर एक महिला यात्री की सीट के बगल में बैठ रहा था। इससे उसको मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर रणधीर और बस चालक और कंडक्टर में कहासुनी हो गई।

शनिवार को सुबह बस जब सुबह 10 बजे बांदा शहर के संकट मोचन के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी कुछ बाइक सवार वहां आए और बस के आगे बाइक लगाकर बस को रुकवा लिया। हमलावरों ने बस चालक और कंडक्टर दोनों को गाड़ी से पकड़कर खींच लिया और पूरी सड़क भर में दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस बीच बस मालिक और पुलिस भी मौके पर पहुंची, सिपाहियों ने मारपीट का रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर अपना काम करके निकल लिए। इस बीच पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। उधर, मारपीट में घायल ड्राइवर और कंडक्टर का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। जेल चौकी पुलिस मामले को देख रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें