फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

Sat, 13 Dec 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल युवक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नरैनी थाना क्षेत्र के पिपरहरी निवासी 28 वर्षीय उमेश बृहस्पतिवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित मोड़ पर पहुंचा, तभी नरैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां सुधार न होने पर देर रात उसे कानपुर भेजने की सलाह दी गई। परिजन उमेश को कानपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक उमेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पहले ही बड़े बेटे को बिजली करंट लगने की दुर्घटना में खो चुका है। अब उमेश की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उसकी दो बेटियां हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें