फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: चोरों ने गृहस्वामी के बेटे को चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 18 Sep 2022 12:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने गृहस्वामी के बेटे को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब चोरी करके भाग रहे चोरों को गृह स्वामी ने देख लिया और उसके बेटे ने चोरों का पीछा किया। घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने गृह स्वामी के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रात में काफी खोजबीन के बाद परिजनों को तिंदवारी रोड पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक जितेंद्र कुमार (24) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी बांदा रोड गायत्री नगर बबेरू बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें