फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: धार्मिक स्थल के पास लघुशंका करने से मना करने पर दंपती को पीटा, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

Wed, 03 Sep 2025 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कथित रूप से धार्मिक स्थल के बगल में लघुशंका कर मोबाइल से रील बना रहे समुदाय विशेष चार युवकों को मना करने पर चारों ने दंपती को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामला पानी पीने को लेकर आपसी मारपीट का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की देर शाम वह अपनी पत्नी चावड़ी के साथ खेत से लौट रहे थे। उन्हें पानी की प्यास लगी तो वह पास ही में स्थित एक धार्मिक स्थल में पानी पीने के लिए चला गया। आरोप है कि वहां धार्मिक स्थल के बगल में कथित रूप से तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवा गांव निवासी सलमान, परवेज खान, शाहबाज व रहीम लघुशंका कर रहे थे।

उन्हें मना किया तो चारों ने अभद्रता करते हुए लाठी से पीट दिया। बचाने दौड़ी उसकी पत्नी को भी पीट दिया। घटना की जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवकों को वहां से खदेड़ दिया। रात में हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि चारों आरोपी लघुशंका करने के दौरान रील बना रहे थे।

धर्मेंद्र की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर चारों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामला आपसी विवाद का था। जांच में धार्मिक स्थल के पास लघुशंका करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामला पानी पीने को लेकर आपसी विवाद का बताया गया है। - पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें