फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सीज ट्रक का रिलीज आदेश लेकर चौकी पहुंचे व्यापारी के साथ सिपाही ने की अभद्रता, व्यापारियों ने घेरी चौकी

Thu, 09 Jan 2025 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सीज ट्रक का रिलीज आदेश लेकर चौकी पहुंचे व्यापारी के साथ सिपाही ने अभद्रता की। व्यापारी ने नशे की हालत में दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चौकी मंडी समिति को घेरे खड़े व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरटीओ द्वारा सीज किए गए ट्रक का चालान भरकर रिलीज आदेश लेकर पहुंचे व्यापारी से नशे की हालत में सिपाही ने अभद्रता की। इस पर नाराज मंडी समिति से अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और चौकी का घेराव किया। कोतवाली पुलिस ने सिपाही को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज रोड निवासी राहुल सिंह गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब चौकी मंडी समिति में अपने सीज खड़े ट्रक का आरटीओ के यहां से रिलीज आदेश की कॉपी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद सिपाही पुष्पेंद्र यादव ने राहुल के साथ अभद्रता की, उनसे दो हजार रुपये की मांग की। इस पर पीड़ित व्यापारी ने आरोपी सिपाही का वीडियो भी बना लिया। इससे सिपाही और उत्तेजित हो गया। इस बीच जानकारी लगने पर गल्ला व्यापार संघ के मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, महामंत्री राजकुमार गुप्ता भी पहुंच गए। आरोप है कि सिपाही ने महामंत्री के साथ भी अभद्रता की। नाराज व्यापारियों ने मंडी समिति चौकी का घेराव किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी सिपाही को लेकर कोतवाली आ गई है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सभी व्यापारी कोतवाली में इकट्ठा हो गए हैं। पूरे प्रकरण में शहर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को मामला संज्ञान में दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें