फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: कांग्रेस को झटका, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ी पार्टी, बसपा सरकार में माने जाते थे कद्दावर मंत्री

Sat, 24 Jan 2026 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस ने पश्चिमी क्षेत्र का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया था। नसीमुद्दीन बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री माने जाते थे। 
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी की ओर से जारी पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी को शनिवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है। वह वर्तमान में कांग्रेस में पश्चिमी क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


इस्तीफे के बाद से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वह एक कद्दावर नेता माने जाते हैं और इससे पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है। हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावी रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से भी फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। साथ ही जिले में अब उनकी नई संभावनाओं पर कयास तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें