डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश
यहां डीएपी और यूरिया की मात्र 10 से 15 बोरियां उपलब्ध मिलीं। केंद्र प्रभारी ने बताया कि मांग के सापेक्ष खाद कम है। इसकी मांग उच्च स्तर पर भेजी गई है। जबकि एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मौके पर मौजूद किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था पर संतोष जताया। आयुक्त ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को केंद्र पर जल्द डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समय से नहीं मिल रहा है बीज
साथ ही, स्टॉक और निर्धारित बिक्री दर प्रदर्शित करने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक मूल्य वसूली और अनिवार्य टैगिंग पर निगरानी रखने को कहा। इसके बाद राजकीय बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां किसानों ने शिकायत की कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय से बीज नहीं मिल रहा है। सर्वर न चलने का हवाला देकर उन्हें बार-बार वापस कर दिया जाता है।
तकनीकी समस्या का समाधान कराया जाए
इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए बीज गोदाम प्रभारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान कराया जाए। इसे किसानों को वापस करने का बहाना न बनाया जाए। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने बीज भंडार पर स्टॉक और वितरण की स्थिति प्रदर्शित करने को कहा।
बीज उपलब्ध कराने के निर्देश
साथ ही, ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को निर्धारित समय पर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों से रबी की बुवाई के लिए खाद और प्रमाणित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर किसानों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।