थाने के बाहर ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा (40) शुक्रवार शाम पूर्व प्रधान अमरनाथ सोनकर के सूखे कुएं में गिरा था। उसकी कानपुर लेकर जाते वक्त मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण थाने के बाहर शनिवार सुबह शव लेकर पहुंचे।
थाने का घेराव कर ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही की वजह से नरेंद्र की मौत का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पुलिस रात को मेला स्थल जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। दहशत में लोग इधर-उधर भागे, जिससे नरेंद्र की कुएं में गिरा। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गई।