फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: प्रतापगढ़ से मजदूरों को लेकर आ रही बस खाई में पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Mon, 16 Jun 2025 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मजदूरों से भरी प्राइवेट बस गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस सवार 30 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले से प्रतापगढ़ जनपद में ईंट-भट्ठे पर काम करने गए मजदूरों से भरी प्राइवेट बस सोमवार को सुबह चार बजे बबेरू के मुरवल गांव के पास गहरी खाई में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि बस उलटी पड़ी है और लोग दबे हुए हैं। पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई और सभी घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंच गया। बस में सवार बिवांर निवासी रानी देवी ने बताया कि बस में करीब 80 मजदूर सवार थे। इसमें दस से ज्यादा बच्चे थे। बस सवार करीब 30 लोग घायल हुए हैं। बस में सवार लोग हमीरपुर जिले के मुस्करा, बिवार, राठ आदि के हैं। मजदूरों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी और चालक नशा भी किए था। बस धीमी चलाने को कई बार कहा गया, पर वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें