फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रशासन ने ध्वस्त कराया अतिक्रमण, बनेगा अभिलेखागार भवन

विज्ञापन
ब्लॉक में अवैध दुकानों को नष्ट करता बुल्डोजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरैनी। ब्लॉक की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने रविवार को ध्वस्त करा दिया। खाली कराई जमीन पर अब विकास खंड के अभिलेखागार भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने स्थित विकास खंड की जमीन पर कई सालों से कुछ दुकानदार अवैध कब्जा किए थे। प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटवाने के लिए इनको नोटिस भी दिया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रविवार को प्रशासन की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को ध्वस्त कराया।
नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला ने बताया कि ब्लाॅक की जमीन पर स्थानीय कमाल अहमद, अब्दुल रशीद व रोशन अली अवैधानिक रूप से कई वर्ष से दुकान खोलकर व्यापार कर रहे थे। कई बार इनको कब्जा हटवाने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। डीएम के निर्देशन पर इन दुकानों को ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन

सदर लेखपाल लालमन सिंह, एडीओ आईएसबी योगेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत सुशील द्विवेदी सहित कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा। खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ब्लॉक के पुराने अभिलेखों को संरक्षित करने के लिए खाली कराई जमीन पर अभिलेखागार भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें