फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शराब न पिलाने पर हुई कहासुनी में बालक की गमछे से गला कसकर कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में सात फरवरी को बालक का शव मिला था। हत्यारोपी बालक का पारिवारिक चाचा है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब न पिलाने पर हुई आपसी गाली-गलौज के चलते युवक ने बालक की गमछा से गला कस दिया था। इससे बालक की मौत हो गई थी। हत्यारोपी बालक को बेहोश जानकर वहां से चला गया था। जब देर शाम से बालक की तलाश शुरू हुई तो हत्यारोपी फिर दोबारा घटनास्थल पहुंचा। वहां पहुंच कर उसने जब देखा कि बालक की मौत हो गई तो उसने बालक के मुंह में बरसीम भर दी थी और भाग गया था। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बबेरू क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि सात फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में एक 10 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया था। उसका वीडियोग्राफी व डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इस मामले में बालक के पारिवारिक चाचा 19 वर्षीय सूरज को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में सीओ ने बताया कि हत्यारोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की रात सूरज ने दारू और मुर्गा की पार्टी की थी, जिसमें यह बालक भी शामिल हुआ था। यहां बालक की मां के पहुंच जाने पर वह अपने पुत्र को पकड़ लाई थी, और काफी खरी खोटी सुनाई थी।

इसके बाद पहली फरवरी को हत्यारोपी सूरज तालाब के भीटे पर बैठा दारू पी रहा था। इस बीच यह बालक भी वहां पहुंच गया था। बालक ने सूरज से दारू पिलाने की बात कही। जिस पर उसने मां की डांट का हवाला देते हुए दारू पिलाने से मना कर दिया। इस पर बालक उसका मोबाइल लेकर पास ही में सरसों के खेत में चला गया। दारू पीने के बाद सूरज ने अपना मोबाइल देखा तो वह नदारद था। इस पर उसने बालक को खोजा जो खेत में मिल गया। दोनों से मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई, इस पर सूरज ने नशे में बालक का गमछे से गला कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। देर शाम तक जब बालक अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई तो हत्यारोपी दोबारा खेत पहुंचा और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने बालक के मुंह में बरसीम ठूंस दी थी। जांच में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। गिरफ्तारी में एसआई अजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें