फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, मचा कोहराम

Sun, 14 Apr 2024 06:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आवंतिनगर का है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मां की डांट से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि पुलिस घटना को हादसा मान रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवंतिनगर निवासी अनिल राजपूत (20) का शव मोहल्ले से ही निकली रेल लाइन में शनिवार की देर शाम कटा मिला। मोहल्ले वासियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया। चाचा धनीराम ने बताया कि दो भाइयों व एक बहन में वह बड़ा था। साल भर पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गया था।
विज्ञापन


उसका इलाज झांसी में चल रहा था। दो दिन पहले उसकी मां गुड्डो झांसी से उसकी दवाई लेकर आई थीं। दवा खाने को लेकर मां से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच वह घर से निकल कर टहलने के लिए चला गया। वह सब पड़ोस में एक शादी समारोह में थे। मोहल्लेवासियों ने सूचना दी कि उसका शव रेल लाइन में कटा पड़ा है। चाचा ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की बात कही है। उधर, शहर कोतवाल अनूप दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आकर मौत हाेना प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता धन्ने बेलदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें