फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 13 Oct 2022 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के बबेरु कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बांदा बबेरू रोड पर दो पहिया से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। कस्बे के तिन्दवारी रोड नहर कोठी निवासी अशोक कुमार (30) वर्ष पुत्र सत्यनारायण ने विक्की खरीदी थी।
विज्ञापन


जिसका ट्रांसफर करवाने बुधवार को बांदा गया था। रात में वह शहर में बहन के घर रूका था। गुरुवार सुबह वह दो पहिया वाहन से घर लौट रहा था। रास्ते में मुरवल गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पत्नी गुडिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें