फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: महिला को ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिखरे अंग, चालक मौके से भाग निकला

Sun, 23 Jun 2024 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर महिला के अंग बिखर गए।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा-नरैनी राष्ट्रीय राज्य मार्ग में रविवार को सुबह सड़क पर गई महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। महिला ट्रक में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इससे उसके अंग बिखर गए। हादसे की जानकारी लगने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम तकरीबन तीन घंटे तक चला। पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी कमला (40) रविवार को सुबह चार बजे करीब अपने गांव की कुछ महिलाओं के साथ सड़क पर गई थी। इसी दौरान बांदा से नरैनी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। महिला ट्रक में फंस गई और करीब 100 मीटर घिसटने से उसके शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए। मौके से चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राष्ट्रीय राज्य मार्ग में हुए इस हादसे की खबर लगने पर परिजन ओर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने जाम लगा दिया। मृतका के देवर संतोष ने पुलिस को सूचना दी।

नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी खुरहंड यज्ञ नारायण भार्गव, एसआई आशीष कुमार सिंह,एसआई सतीश निगम आदि पहुंचे। ग्रामीणों ने मुआवजे में 10 लाख रुपये, सड़क पर ब्रेकर बनवाने, अतिक्रमण हटाने व मृतक परिवार को जमीन का पट्टा दिलाए जाने की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने और उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के आश्वासन पर उन्होंने जाम खोल दिया। नरैनी सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि देवर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

घर में बना होता शौचालय तो नहीं होता यह हादसा
घर में अगर शौचालय बना होता तो शायद यह दुखद घटना नहीं होती। हाईवे पर हुए हादसे में मृतका कमला के पति कैलाश हरियाणा में मजदूरी करते हैं। वह पुत्र राकेश के साथ एक सप्ताह पहले ही गांव से हरियाणा गए हैं। परिवार भूमिहीन है। देवर संतोष ने बताया कि उनका पूरा परिवार मजदूरी करता है। घर में शौचालय नहीं है। कई बार उन्होंने प्रधान से कहा, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार बेहद ही गरीब है। मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा है। शासन द्वारा मृतक के परिवार दुर्घटना बीमा के तहत क्लेम दिया जाना चाहिए। जिससे परिवार को सहायता मिल सके। उधर, प्रधान राजकुमारी के पति बुद्धविलास ने बताया कि सूची में उनका नाम नहीं है। जांच कर सूची में नाम शामिल कराया जाएगा।

 
विज्ञापन

जाम से दोनों तरफ लगी रहीं ट्रकों की लंबी लाइन
हाईवे में हुए हादसे से दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। बांदा-नरैनी मार्ग पर स्थित बालू खदानों से निकलने वाले मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले ट्रक दोनों तरफ फंसे रहे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब परिजन माने तब जाम खुलवाया गया। जिससे आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें