फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइकों की भिड़ंत में सैन्य कर्मी के बेटे समेत दो की मौत

Tue, 05 Nov 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में सैन्य कर्मी के बेटे समेत दो लोगों की जान चली गई। दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पिंडारन गांव के पास सोमवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में सैन्य कर्मी के पुत्र समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइकों में पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मरका थाना क्षेत्र के अधांव गांव निवासी संदीप यादव (27) पुत्र अमित यादव (आर्मी हवलदार) और रामदास (19) पुत्र जगदीश, स्वतंत्र यादव (25) एक बाइक से सोमवार की रात बबेरू से अपने गांव अधांव जा रहे थे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ अभय पटेल (18), नरेंद्र सिंह (22) दोनों निवासी पिंडारन और आदित्य (25) निवासी भुजरख तिंदवारी एक बाइक में सवार होकर खेतों से अपने घर जा रहे थे। पिंडारन गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में संदीप यादव और अभय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में घायल आदित्य व नरेंद्र को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें