बांदा जिले के एक्सप्रेसवे में चालक को झपकी आने पर ट्रक रेलिंग तोड़ दूसरे लेन में पहुंचा गया। इसके चलते प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में किलोमीटर-62 (दर्दा के पास) में चित्रकूट से आगरा जा रहे ट्रक ड्राइवर को झपकी आने से वह रेलिंग तोड़ता हुआ दूसरी लेन पर पहुंच गया। इसके बाद सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गया। पीछे से आ रही एक अन्य बस भी पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
घायलों की स्थिति सामान्य
घटना सोमवार को सुबह पांच बजे हुई। सूचना पर पीआरवी व पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। मध्य प्रदेश के रहने वाले सुग्रीव नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई। अन्य कुछ घायलों की स्थिति सामान्य है। सभी को उनके गंतव्य पर भेजा जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।