फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: आवारा जानवर को बचाने में पलटा टेंपो, फल विक्रेता की नीचे दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 30 Jun 2026 10:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा में आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में टेंपो पलटने से एक फल विक्रेता की मौत हो गई और एक अन्य यात्री घायल हो गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोखर बाईपास के निकट मंगलवार की सुबह टेंपो में सवार होकर तिंदवारी से बांदा जा रहे फल विक्रेता की टेंपो पलट गई। इसके नीचे दबने से फल विक्रेता की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल हो गया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा के श्रीनगर निवासी पिता रमजान ने बताया कि उसका पुत्र शान मोहम्मद (25) सब्जी मंडी में ठेलिया लगाकर फल बेचने का काम करता था।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह टेंपो में पीछे बैठकर वह बांदा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के पास आवारा जानवर आ अचानक आ गया। इसको बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गई। इसके नीचे दबकर शाम की जान चली गई। मृतक पांच भाइयों में से चौथे नंबर का थे। उसकी सगाई की भी बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन

http://



टेंपों के आगे आ गया था कुत्ता

पिता रामजान ने बताया कि वह विकलांग हैं। बेटा शान मोहम्मद की कमाई से उनका भरण पोषण होता रहा है। पड़ोसी रामबाबू सोनी ने बताया कि युवक बहुत ही मिलनसार था। घटना से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। देहात कोतवाली प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि टेंपों के आगे कुत्ता आ गया था। उसको बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। एक की मौत व एक घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें