फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विवादों में UP के ये SDM: धक्का दिया, थप्पड़ मारने का प्रयास और तीखी बहस; वीडियो में सामने आया सच

Tue, 30 Jun 2026 09:38 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

यूपी के जालौन में एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एसडीएम थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, एसडीएम ने कहा कि जांच को प्रभावित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
SDM rinku singh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद मामला और गरमा गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने प्रेसवार्ता कर एसडीएम पर अभद्रता, धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मीडिया के सामने जारी किया। इसमें एसडीएम ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


हालांकि एसडीएम रिंकू सिंह इस जांच प्रभावित करने के लिए किया जा रहा प्रचार बता रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख रामराजा ने बताया कि 23 जून को कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। 
 

वीडियो में तीखी बहस होती दिखी
उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायत पत्र देकर सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंपा है। सोमवार को जारी चार मिनट 27 सेकंड के वीडियो में एसडीएम रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। 

वीडियो में एसडीएम कोल्ड स्टोरेज का ताला खोलने और अभिलेख उपलब्ध कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं। फुटेज में एसडीएम एक समय तेज आवाज में दरवाजा खोलने के लिए कहते हैं। 

थप्पड़ मरने की कोशिश और धक्का दिया
इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई देता है। वीडियो में इस दौरान एसडीएम थप्पड़ मरने की कोशिश और फिर ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते हुए भी एसडीएम नजर आ रहे हैं। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच गहमागहमी का माहौल बन जाता है।

एसडीएम ने कोल्ड स्टोरेज से संबंधित अभिलेख मांगे थे
घटना के संबंध में मौजूद कुछ लोगों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कोल्ड स्टोरेज से संबंधित अभिलेख मांगे थे। काफी देर तक दस्तावेज उपलब्ध न होने और दरवाजा न खुलने से वह नाराज हो गए थे। इसके बाद विवाद की स्थिति पैदा हुई।

उधर, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर दी है। जांच समिति पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियां की जा रही हैं। पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी।-रिंकू सिंह राही, एसडीएम
 
विज्ञापन

एसडीएम की धमकी से खासा मानसिक रूप से तनाव में हूं। वह जानबूझकर मुझे टारगेट कर रहे हैं।-रामराजा निरंजन, ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें