फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नौकरी का झांसा देकर 16 बेरोजगारों से 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अतर्रा क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 बेरोजगार युवकों और महिलाओं से करीब 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ठगी का शिकार हुए महेश, अंकित, विनीत, नमित, समन कुमार, चिरंजीव, राजेश, प्रकाश, गीता, पूनम, राजकुमार, अमित, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राम मिलन ने बताया कि संदीप सिन्हा नामक व्यक्ति जो लखनऊ के नहरिया का निवासी है।

विज्ञापन


उसने खुद को अतर्रा नगर पालिका परिषद में अधिकारी बताते हुए उनसे संपर्क किया था। उसने नगर पालिका में संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उनसे करीब 10 लाख रुपये की धनराशि एकत्र की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, आरोपी ने खुद को नगर पालिका परिषद अतर्रा में सर्व शिक्षा अधिकारी बताकर उनका विश्वास जीता।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 14 अक्टूबर 2025 को सभी को लखनऊ बुलाया और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। उसने कहा था कि इस पत्र को नगर पालिका में जमा करने पर उनकी नियुक्ति हो जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जब पीड़ितों ने आरोपी संदीप सिन्हा से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर धमकी भी दी। अतर्रा थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें