फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थामा बीजेपी का दामन: बकेवर चेयरमैन और भरथना के पूर्व चेयरमैन भाजपा में शामिल

Wed, 06 Mar 2024 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटावा जिले में नगर पंचायत बकेवर चेयरमैन बसपा नेता विवेक यादव सन्नी ने बुधवार को सैफई में बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया के प्रयास से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के समक्ष सदस्यता ली। लखना चेयरमैन गणेश पोरवाल भी साथ रहे। उधर, भाजपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड प्रकाश पाल ने सदस्यता ग्रहण कराई। कानपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 2022 के विधानसभा चुनाव में मनोज पोरवाल की पुत्र वधु बसपा के टिकट से भरथना विधानसभा से चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर ही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें