हादसे के बाद बेकरी संचालक की मां एवं चाची
बांदा में युवा बेकरी व्यवसायी ने सिर पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड लेटर में कई लोगों को दिया गया पैसा वापस न मिलने की बात कही गई है। उधर, तमंचा अलमारी में बरामद होने से पुलिस संदेह की दृष्टि से देखते हुए जांच कर रही है।
युवक की मां का कहना है कि उसने डरकर तमंचा अलमारी में रख दिया था। घटना स्थल से फ्रिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। घटना शहर कोतवाली में बलखंडीनाका चौकी क्षेत्र के कटरा तकिया मोहाल की है। यहां बेकरी व्यवसायी जैकी (30) पुत्र चुन्नूलाल सिंधी ने रविवार की रात अपने घर की छत पर 315 बोर तमंचे से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। उसकी वहीं मौत हो गई।