वर्चुअल बैसाखी मनाते दिवास क्लब के सदस्य
लॉकडाउन के नियम भी न टूटे और बैसाखी का त्यौहार भी मना लें, इसी को ध्यान में रखते हुए दिवास क्लब ने सोमवार को वर्चुअल बैसाखी कार्यक्रम का आयोजन किया। व्हाट्सएप ग्रुप पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लोगों ने खूब मस्ती की।
दोपहर को होम डिलीवरी की सुविधा लेते हुए छोले-भटूरे और लस्सी एक दूसरे के घर पहुंचाई। सभी सदस्य पारंपरिक अंदाज में तैयार हुए और डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। सदस्यों ने डांस का वीडियो बनाया और व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया। हाउजी भी खेला। व्हाट्सएप ग्रुप पर 2 घंटे तक हुए इस बैसाखी कार्यक्रम में सब का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्लब की अध्यक्ष विनती सेठ ने कहा कि सभी ने खूब एंजॉय किया।
अभिजीत कौर ने बेस्ट सोलो डांस, अमन ने बेस्ट कपल डांस, राधिका मुंद्रा ने बेस्ट एक्ट का टाइटल जीता। साथ ही रोजी और प्रतिष्ठा को बैसाखी क्वीन का खिताब दिया गया। सभी सदस्यों को पुरस्कार के तौर पर ई सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर शालिनी लांबा, माला सिंह, रिचा सलूजा, अमन, निशू आदि रहीं।