गैंजेज क्लब में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में शुभम चड्ढा ने आलोक मेहरोत्रा और महिला वर्ग में श्रेया भार्गव ने इशिता कनोडिया को हराया। पुरुष युगल वर्ग में पवन चड्ढा व शुभम चड्ढा ने गुरुचरण सिंह व रोहित शर्मा को हराया।
महिला युगल वर्ग में इशिता श्रीवास्तव, रशिका ने श्रेया भार्गव व निधि कनोडिया की जोड़ी को हराया। मिश्रित युगल वर्ग में शुभम चड्ढा व निधि कनोडिया ने रविंदर सिंह व इशिता श्रीवास्तव को हरा दिया। अंडर-19 बालक वर्ग में विधान श्रीवास्तव ने समरजीत सिंह और बालिका वर्ग में इशिका श्रीवास्तव ने इशिका कनोडिया को हराया। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्तिक कपूर, क्लब के चेयरमैन विजय कपूर, नवीन मल्होत्रा, मोहित अवस्थी, प्रीतम आदि लोग मौजूद रहे।