फतेहपुर में जिले की सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री व महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करना एक को भारी पड़ गया। पुलिस ने पांच अक्तूबर को की गई टिप्पणी को लेकर हुई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
पांच अक्तूबर को यह पोस्ट फेसबुक पर चर्चा का विषय बनी थी। जिसमें छह साल की बच्ची से दुष्कर्म को लेकर साध्वी की कवायद पर सवाल खड़े किए गए थे। इस पोस्ट के चलते इनके मूसानगर आश्रम में रहने वाले चांदपुर थानाक्षेत्र के घाना गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने छह अक्तूबर को कुर्रा कनक निवासी धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेंद्र का आरोप है कि छह वर्ष की बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इस तरह की पोस्ट से समाज को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।