फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने पर बाइक से बेटे को लेकर कूदी युवती, दोनों गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा भाई के साथ ससुराल से मायके आ रही युवती के पर्स में चलती बाइक में आग लग गई। वह घबराकर चलती बाइक से दो साल के बेटे को लेकर कूद गई। इससे मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। रेफर करने के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एकारी गांव की रहने वाले रमेश गुप्ता की बेटी सुषमा की शादी हथगाम थाना क्षेत्र के झड़िया का पुरवा में हुई थी। रविवार की सुबह भाई बृजेश (बुद्दी) बाइक से गांव आ रहा था। युवती बैग व बच्चा लेकर पीछे बैठी थी। अचानक हुसैनगंज के पास साइलेंसर की रगड़ से बैग में आग लग गई।
जिससे युवती घबरा कर बच्चे को लेकर कूद गई। चलती बाइक से कूदने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे के सिर व मुंह में ज्यादा चोटें आईं हैं। भाई बृजेश किसी तरह सदर अस्पताल लेकर आया। जहां डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें