फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां

Thu, 12 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
मां निशा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। पति की पिटाई से तंग आकर कल्याणपुर में एक महिला दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। घटना बुधवार सुबह की है। पति ने दोनों की शिनाख्त की। महिला के भाई ने बहनोई पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कल्याणपुर साहबनगर निवासी कुंवर सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। सात साल पहले नवाबगंज निवासी केसाकर्मी सचिन की बहन निशा से कुंवर की शादी हुई थी। सचिन के मुताबिक कुंवर शराब का लती है। नशे में वह निशा को मारता पीटता था। मंगलवार रात भी कुंवर ने निशा को मारा था, इससे आजिज होकर उसने बच्चे के साथ जान दे दी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कुंवर ने बताया कि बुधवार को निशा बड़े बेटे अभिषेक (6) को स्कूल छोड़ने गई थी साथ में छोटा बेटा बेटू (7 महीने) भी था। सुबह 8 बजे तक नहीं लौटी तो वह खोजने निकला। कल्याणपुर थाने के सामने रेल की पटरियों पर निशा और बेटू की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कल्याणपुर संतोष सिंह ने बताया मृतका के परिजनों की तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें