फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज से मिला कम पानी, संकट बरकरार

Thu, 12 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
कानपुर। बैराज से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स को पर्याप्त पानी न मिलने से बुधवार को भी पेयजल संकट बना रहा। जलकल विभाग की तरफ से जरूरत से कम जलापूर्ति होने से घनी बस्तियों में पानी की किल्लत हुई। जलकल विभाग ने विभिन्न मोहल्लों में पानी के 17 टैंकर भेजे। ज्यादातर लोग सबमर्सिबल, हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

जल निगम ने बैराज से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स तक हुए लीकेज ठीक करने के बाद बुधवार को सुबह जलकल विभाग को पानी दिया। बैराज में जलस्तर 110.80 मीटर ही रहने की वजह से बैराज पंपिंग स्टेशन की एक मोटर ही चल पाई, इस वजह से बेनाझाबर वॉटर वर्क्स के टैंक में दोपहर तक लगभग ढाई करोड़ लीटर पानी ही आ पाया। जल कल विभाग ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से मिले 20 करोड़ लीटर और लोअर गंगा कैनाल से मिले लगभग छह करोड़ लीटर और बैराज से मिले पानी को ट्रीट कर टंकियों में भेजा। पीरोड, बेकनगंज, कुलीबाजार, रायपुरवा सहित ज्यादातर टंकियां पूरी तरह नहीं भर पाईं। शाम को इसी तरह की स्थिति रही। जहां पानी आया वहां लो प्रेशर बना रहा।
खराब पड़े सबमर्सिबल, पानी के लिए मारामारी
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। जूही नया पुरवा में पिछले एक महीने से पेयजल संकट है। क्षेत्र में लगे सबमर्सिबल पंप खराब होने से तीन हजार की आबादी के बीच पानी के लिए मारामारी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हैंडपंप सालों से खराब पड़े हैं। दो सबमर्सिबल पंप से लोगों को पानी मिल रहा था, वह भी एक महीने से खराब हैं। जनप्रतिनिधियों और जलसंस्थान के अफसरों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को खाली बाल्टियां लेकर जनप्रतिनिधियों और जलसंस्थान अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अजयपाल, नीलम, मुन्नी देवी, अनीता, पिंकी, लल्लू, आरती, रीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में जल समस्या,  शिव सैनिकों का प्रदर्शन
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बर्रा के शास्त्री चौक पर शिव सेना नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। कालोनियों में न पानी का इंतजाम है और न सफाई का। वहीं मंत्री के स्वागत में हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस दौरान विक्रांत पांडे, अजय तिवारी, निशांत ठाकुर, धर्मेंद्र गौतम, अनुज सिंह, राजा, संदीप जायसवाल, बीके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें