फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चलती ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, महिला यात्रियों की मदद से बच्चे को दिया जन्म

Wed, 26 Jun 2019 01:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से बिहार जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-8 कोच में सफर कर रही फूल कुमारी ने प्रसव पीड़ा के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया। कोच में बैठी अन्य महिलाओं ने दर्द से तड़प रही फूल कुमारी की चलती ट्रेन में ही प्रसव कराया। इसके बाद महिलाओं ने टीटीई को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

टीटीई ने तत्काल कानपुर सेंट्रल स्टेशन को इसकी जानकारी दी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची वहां मौजूद डाॅ. सैफ ने महिला को अटेंड किया और जच्चा-बच्चा के स्वस्थ रहने पर उन्हें डफरिन अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं बेटे को पाकर फूल कुमारी के घर खुशियां छा गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें