फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोध व प्रशिक्षण के लिए एक्सिस के छात्रों को मिलेगा नया प्लेटफाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने बिलकेयर रिसर्च कंपनी के साथ एमओयू किया है। इससे छात्रों को शोध, प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए नया प्लेटफॉर्म मिलेगा।
विज्ञापन


कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष मलिक और कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. अभिज्ञान उपाध्याय ने ज्ञापन पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कए। यह साझेदारी फार्मेसी छात्रों को कंपनियों की मांग के अनुसार तैयार करने, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल भ्रमण, इंटर्नशिप और अनुसंधान में सहयोग करेगी।
विज्ञापन


चेयरमैन राज कुशवाहा ने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि हमारे छात्र न केवल शिक्षा में बल्कि इंडस्ट्री के व्यावहारिक ज्ञान में भी सशक्त बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें