फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैंडल मार्च निकालकर गौरैया को बचाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर गुजैनी स्थित अर्चना गेस्ट हाउस के पास से कैंडल मार्च निकाल - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को गुजैनी में कैंडल मार्च निकाला गया। जन जागृति मंच की ओर से आयोजित कैंडल मार्च आसपास के क्षेत्र में घूमकर शिव काली मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां मंच के अध्यक्ष व दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र ने कहा कि प्रदूषण व बढ़ते शहरीकरण के कारण गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है।

पर्यावरण व प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में गौरैया अहम भूमिका अदा करती है, इसलिए हमें गौरैया को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। इस दाैरान गौरैया के चित्र पर टीका लगाकर उसका जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


यहां पर प्रकाश वीर आर्य, दीपक श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, अंशु गुप्ता, पं. मुकेश शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें