फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की मौत, परिजन बोले- खराब सड़क की वजह से हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर में ऑटो पलटने से घायल कालोनी निवासी चालक ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि सड़क खराब होने की वजह से हादसा हुआ और अनिल की जान चली गई। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


पनकी के रतनपुर कालोनी निवासी अनिल कुमार (47) ऑटो चलाते थे। उनके भाई नवीन ने बताया कि चार मार्च की दोपहर करीब दो बजे अनिल ऑटो चलाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 500 मीटर आगे पहुंचे थे। तभी सड़क खराब होने की वजह से उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो उठाकर अनिल को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि नगर निगम वालों को सड़क का निर्माण कराना चाहिए, लेकिन वे लापरवाही करते हैं। इसकी वजह से भाई की जान चली गई। थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
गुजैनी थानाक्षेत्र में डिवाइडर फांदकर हाईवे पार कर रहे बस्ती के अंबेडकरनगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड प्रेम नायारण तिवारी (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

वह दादानगर स्थित एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार देर शाम वह डिवाइडर पार कर गुजैनी गांव स्थित अपने घर जा रहे थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें