फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने रिकवर किया छात्र का व्हॉट्सएप चैट, लैपटॉप का लॉक खोलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विजयनगर में साइबर ठगी के शिकार बीटेक छात्र तनय के सुसाइड के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को तनय के माेबाइल की व्हाट्एप चैटिंग रिकवर कर ली। पता चला कि तनय साइबर ठगों के टास्क स्कैम में फंस गया था। सुसाइड के एक दिन पहले तनय की ठगों से बातचीत हुई थी।
विज्ञापन


अगले दिन उसने सुसाइड कर लिया था। जाहिर है कि साइबर ठग कोई न कोई जाल बुन रहे थे। पुलिस अब लैपटॉप का लॉक खोलने का प्रयास कर रही है। इधर, नोएडा के जिस कॉल सेंटर से फोन आने की जानकारी पुलिस को मिली है, शनिवार को एक टीम रवाना कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लैपटॉप खुलने के बाद अहम तथ्य मिल सकते हैं।


सात दिन में 13 हजार रुपये देने की बात कहकर फंसाया

तनय के दोस्त ध्रुव ने बताया कि वर्क फ्राॅम होम की बात कहकर कंपनी ने जोड़ा था। सात दिन में 13 हजार 500 रुपये देने का लालच दिया था। इसी टास्क को तनय पूरा नहीं कर सका तो साइबर ठग उसे पैसा देने का दबाव बना रहे थे। तनय के पिता ने बताया कि अब तक 47 हजार रुपये ट्रांजेक्शन मिला है।
विज्ञापन




आईएएस बनने का था ख्वाब

तनय पढ़ने में होशियार था। वह बीटेक कर रहा था। इसके साथ ही एसएससी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। कोचिंग पढ़ाकर अपना खर्च निकालता था। तनय के व्हॉट्सएप चैट के बैकग्राउंड में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी का चित्र लगा है जहां आईएएस को ट्रेनिंग दी जाती है। पिता संतोष ने बताया कि इतनी से उम्र में वह अपना पूरा खर्च खुद उठाता था।


यह था मामला

काकादेव के विजय नगर निवासी संतोष कुमार का बेटे तनय सागर ने साइबर ठगों के रुपये हड़पने और प्रताड़ित करने के चलते छह मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी थी। तनय महाराजपुर के एक निजी कालेज में बीटेक का छात्र था।

लैपटॉप का लॉक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल की चैट बरामद कर ली गई है। एक टीम नोएडा भेजी गई है। साइबर सेल भी जांच कर रही है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।
विज्ञापन


दिनेश कुमार त्रिपाठी, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें