बेटे का शव देखते ही मां चन्द्रप्रभा बेसुध हो गईं, जबकि बड़े भाई शिव प्रताप व प्रबल प्रताप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्य प्रताप सिंह परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक के निधन से गांव के लोगों में शोक का माहौल है।
सूर्यप्रताप सिंह गुड़गॉव में रहकर प्राईवेट कम्पनी में कार्य करते थे वही उनके गॉव निवासी सुरजीत सिंह भी कार्य करता है। शुक्रवार को सूर्य प्रताप सिंह अपने साथी सुरजीत सिंह के साथ गुड़गांव से बाइक से मां को अपने साथ ले जाने के लिए गांव आ रहे थे।
रास्ते मे एक्सप्रेसवे पर रास्ता भटक जाने के चलते बाइक सवार दोनों लोग आगरा ग्वालियर रोड पर गलत दिशा में चल दिये जहाँ रास्ते मे पड़ने वाले टोल प्लाजा पर इन्हें पता चला तब ये वापस लौटकर सही रास्ते पर आने के लिए मुडे कुछ दूर चलने के बाद आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि सूर्य प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे कुलदीप उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सैंया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं घायल कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।